मिश्र धातु निगम लिमिटेड

एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम

CIN L14292TG1973GOl001660

मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) ने इंडियन सोसाइटी फॉर नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग (ISNT), हैदराबाद चैप्टर के सहयोग से अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग (UT) लेवल-II प्रमाणन पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मिधानि के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एस.वी.एस. नारायण मूर्ति ने किया। इस अवसर पर श्री पी. बाबू, निदेशक (उत्पादन एवं विपणन), श्री मल्लू वेंकट रेड्डी, वैज्ञानिक ‘जी’, डीआरडीओ तथा डॉ. फणी सूर्यकिरण, वैज्ञानिक ‘एफ’, डीएमआरएल एवं सचिव, ISNT हैदराबाद चैप्टर उपस्थित रहे।

IS 13805:2004 के अनुरूप आयोजित इस 80 घंटे के प्रमाणन प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिधानि, एनएफसी तथा अन्य अग्रणी संगठनों के पेशेवर भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में सैद्धांतिक सत्र, अत्याधुनिक अल्ट्रासोनिक परीक्षण उपकरणों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण, प्रदर्शन तथा ISNT लेवल-II प्रमाणन परीक्षा शामिल है।

यह पहल उन्नत नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग में तकनीकी दक्षता विकसित करने, गुणवत्ता आश्वासन को सुदृढ़ करने तथा भारत के रणनीतिक विनिर्माण, एयरोस्पेस एवं रक्षा क्षेत्रों के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में मिधानि की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।